टिकरी बॉर्डर पर ठंड के कारण बीमार हुए किसान की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 03:28 PM (IST)

मलोट (जुनेजा): खेती कानूनों के विरूद्ध संघर्ष दौरान सर्दी व बारिश क्स् कारण संघर्ष कर रहे किसानों की मौतों में वृद्धि हो रही है। बीती रात गांव अबुलखुराणा के एक 47 वर्षीय किसान की ठंड के कारण बिमार होने उपरांत मौत हो गई। 

जानकारी अनुसार हरपिन्द्र सिंह नीटू पुत्र जगतार सिह वासी अबुलखुराणा पिछले 17-18 दिनों से किसान संघर्ष में शमिल होन के लिए टिकरी बार्डर पर साथियों के साथ गया था। दो-तीन दिन पहले उसको ठंड से नमूनियां हो गया जिसके कारण उसके साथियों व परिवार ने उसको पहले बठिंडा व और लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई और रात उसकी मौत हो गई। 

किसानी संघर्ष दौरान शहादत देने वाले किसान की ममृतक देह को आज गांव अबुलखुराण में लाया गया है। आज उसका अंतिम संस्कार गांव अबुलखुराणा में किया गया। उनकी शव यात्रा में शामिल किसानसें ने अपने हाथों में युनियन के झंडे पकड़े हुए थे। इस मौके पर किसान शहीद हरपिन्द्र सिंह नीटू खालसा अमर रहे के नारे लगा रहे थे। उनकी चिता को अगनी बेटे ने दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News