Jalandhar में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 08:58 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के बस्ती शेख कोट मोहल्ला में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कोट मोहल्ला के रहने वाले गौतम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम बीते दिनों से परेशान चल रहा था। वह मंगलवार शाम काम से घर लौटा और उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पांच की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
पारिवारिक सदस्य साहिल ने बताया कि गौतम पहले पत्नी से परेशान चल रहा था और ऊपर से मकान मालिक ने उस पर चोरी के झूठे आरोप लगाकर 50 हजार रुपये की माँग करनी शुरू कर दी थी, जिसके चलते परेशान चल रहा था और उसने उसी परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि थाना 5 की टीम को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि कोट मोहल्ला में ये युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया, जिसके बाद आना पाँच की टीम मौके पर पहुँची और जाँच में जुट गई है।

