नगर निगम चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने की तैयारियां शुरू

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब में इस साल के अंत में होने वाले 4 नगर निगमों के चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ‘आप’ पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पार्टी के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी के जिलाध्यक्षों, लोकसभा इंचार्ज, जिला सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। दिसम्बर 2022 में पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर नगर निगमों के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों में इन सभी जिलों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।

यह भी पढ़ें : सदन से भाजपा के वॉकआउट पर बोले सुखजिंदर रंधावा 

जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए इस चुनाव में और भी कई अच्छे संयोग हैं। पटियाला नगर निगम के पूर्व मेयर अजीतपाल सिंह कोहली अब आम आदमी पार्टी में हैं और पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक भी हैं। पटियाला के शहरी लोगों के बीच उनकी पकड़ काफी मजबूत है। अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू भी अब आम आदमी पार्टी में हैं। निगम चुनावों में भी ‘आप’ शानदार जीत दर्ज करेगी और चारों नगर निगमों में अपना मेयर बनाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News