भारतीय जनता पार्टी की दखलअंदाजी को लेकर बोले ''आप'' प्रवक्ता कंग

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 12:42 PM (IST)

चंडीगढ़ः आप प्रवक्ता ने मालविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाने साधे और कहा कि देश भाजपा के तानाशाही रवैये के साथ नहीं चलेगा। उन्होंने कहा जिस तरीके से हरियाणा व दिल्ली की पुलिस ने पंजाब पुलिस की कार्यवाही में दखलअंदाजी की है उसे लेकर अदालत हाई कोर्ट भी दखल अंदाजी करे। तानाशाही अहंकारी सरकार को सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि तानाशाही व गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश बाबा साहेब अम्बेडकर के बनाए गए संविधान व कानून अनुसार चलेगा। कंग ने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाने व फसाद करवाने वाली भारतीय जनता पार्टी पर कार्यवाही करे। 

दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि तजिंदर बग्गा कांग्रेस नेशनल प्रैजीडेंट सोनिया गांधी को वार कैंसर के साथ संबोधन करता रहा है। उन्होंने कहा कि बग्गा के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई मुकद्दमें चल रहे हैं। बग्गा के खिलाफ दर्ज मुकद्दमों की उनके पास पूरी डिटेल है। उन्होंने कहा कि बग्गा जब भी जुबान खोलता है तो आग लगाने का काम करता है। उनका कहना है कि उसके अनुसार पूरे देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसके अलावा उकंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियां देश में जब भी सत्ता में आती है तो कानूनी व संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं। हाई कोर्ट इन पार्टियों की तानाशाही देख रहा है परंतु वह बर्दाश्त नहीं करेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News