AAP ने युवा नेता हरजी मान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2024 - 06:30 PM (IST)

फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी ने फगवाड़ा से युवा नेता हरजी मान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने हरजी मान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। यहां बता दें कि हरजी मान पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह के पोते और पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के बेटे हैं।

बता दें कि प्रदेश की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी के तहत आम आदमी पार्टी ने पंजाब में वक्ताओं की घोषणा कर दी है। इस सूची में कई नेताओं के साथ नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों के नाम भी शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष संदीप पाठक और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कार्यकारी अध्यक्ष बुद्ध राम की चर्चा के बाद की गई हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग, नील गर्ग और पवन कुमार टीनू को पार्टी ने वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा नरेंद्र कौर भारज, अमनशेर सिंह शेरी कलसी समेत कई अन्य नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News