सुखपाल खैहरा पर कार्रवाई को लेकर भड़के राजा वड़िंग, AAP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:51 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के आदेशों पर आज कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर पर प्रशासन द्वारा “पीला पंजा” चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है और कांग्रेस नेतृत्व ने सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया है।

PunjabKesari

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सरकार की इस कार्रवाई को “बदले की भावना से की गई कार्रवाई” करार दिया है। वड़िंग ने ट्विटर के माध्यम से अपना रोष जताते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा की जा रही सिर्फ सियासी परेशानी है।

वड़िंग ने आगे कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सत्ता का इस तरह खुलेआम दुरुपयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई कथित उल्लंघन हुआ भी था, तो सरकार को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पहले उचित नोटिस देना चाहिए था। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी सरकार की इस कार्रवाई से पंजाब सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News