Aam Aadmi Party को लग सकता है झटका, बड़े नेता के BJP में शामिल होने की चर्चा
punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 07:13 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में विधानसभा चुनावों के चलते दलबदली का दौर अभी भी जारी है। ऐसे में लुधियाना से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मदन लाल बग्गा भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही हैं। इसी के चलते आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ही आम आदमी पार्टी के नेता मदन लाल बग्गा का नाम भी शामिल था। वहीं अभी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि मदन लाल बग्गा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मदन लाल बग्गा लुधियाना नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक हैं और उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवार भी घोषित किया जा चुका है।
जानें क्या बोले मदन लाल बग्गा
मदन लाल बग्गा ने कहा कि, ''मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं भाजपा में शामिल न हीं होने जा रहा हूं। मैं आम आदमी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं।''
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

