कांग्रेस के आपसी कलह पर बोले ''आप'' प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 09:46 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर अमरिंदर सिंह वड़िंग को बधाई देते हुए उनसे रचनात्मक भूमिका की उम्मीद जताई है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस राज्य में विपक्ष के रूप में रचनात्मक भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म मामले में सिमरजीत बैंस पर एक और FIR दर्ज

मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की सरकार कांग्रेस से उम्मीद कर रही है कि विपक्ष के रूप में कांग्रेस अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएगी लेकिन राजा वड़िंग की ताजपोशी के दौरान कांग्रेसी नेताओं के बीच का झगड़ा फिर से उजागर हो गया है।

यह भी पढ़ें : CBSE ने जारी किया 10वीं और 12वीं का Syllabus, ऐसे करें Download

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस विभाजित घर हो गया है। कुछ कांग्रेसी नेता विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ खड़े हैं तो कुछ पूर्व पी.पी.सी.सी. अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हैं। कंग ने कहा कि पहले भी कांग्रेस आलाकमान ने महाराजा अमरिंदर सिंह की जगह राजाओं की तरह करोड़ों की संपत्ति के मालिक चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की कमान सौंपी। जब वह भी विफल हो गए तो कांग्रेस ने एक और राजा (राजा वड़िंग) को पेश किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी लड़ाई को पंजाब के लोगों ने नकार दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News