जालंधर में भिड़े ''आप'' वर्कर, डी.सी. आफिस के बाहर हंगामा
punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 05:18 PM (IST)

जालंधर : शहर में आज AAP वर्करों में खूनी झड़प होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि CM मान के आने से पहले डीसी दफ्तर के बाहर टकराव हो गया तथा कई सारे आम आदमी पार्टी वर्कर आपस में भिड़ पड़े। बता दें कि जालंधर में आज सी.एम. मान का रोड शो रखा गया था, जिसके चलते कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। युवकों में जमकर लात घूंसे चले। वहां पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वह खड़ी होकर तमाशा देखती रही। ये दोनों गुट एक सुशील रिंकू के समर्थन में था, जबकि दूसरा किसी पार्षद के समर्थन में मौजूद था।
बता दें कि AAP प्रत्याशी सुशील रिंकू का आज नामांकन था। इस दौरान रोड सी.एम. मान रोड शो रखा गया था। रोड शो के दौरान आप के वर्करों में खूनी झड़प हो गई। इसमें कई लड़के घायल बताए जा रहे हैं।