दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौ+त, सड़क पर बिछ गई ला+शें

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 11:21 AM (IST)

तरनतारन: तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के भाई लखविंदर सिंह, निवासी गांव भुल्लर, ने बताया कि उनका भाई कुलदीप सिंह गोइंदवाल साहिब स्थित एक गैस एजेंसी में ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था। बीते दिन सुबह करीब 7 बजे वह अपने 14 वर्षीय बेटे गुरजोत सिंह के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर गांव भुल्लर से गैस एजेंसी जा रहा था।

जब दोनों गांव फतेयाबाद से करीब 200 मीटर आगे गोइंदवाल रोड पर तालाब के पास पहुंचे, तभी सामने से गोइंदवाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने बिना हॉर्न दिए, लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और कुलदीप सिंह तथा उनके बेटे गुरजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News