Accident : तेज रफ्तार कार ने महिला और मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, 1 की मौत
punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 06:33 PM (IST)

दसूहा (झावर) : दसूहा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों को टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि बाइक स्वार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। वहीं हादसे दौरान तेज रफ्तार कार ने हादसे की वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे युवक को भी टक्कर मारने की बात सामने आई है, पर गनीमत रही के वह बच निकला। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं दूसरे युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मृतक बुजुर्ग महिला और घायल की पहचान करतार कौर 90 वर्ष निवासी गांव हलेड, वहीं घायल राजीव कुमार पुत्र हरबंस वासी गांव के रूप में हुई है। दसूहा पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shardiya Navratri: इस साल पूरे 9 दिन तक रहेंगे शारदीय नवरात्रि, देखें पूरी List

Chitrakoot News: युवक की हत्या कर चेहरा जलाने के मामले में पत्नी और दो रिश्तेदार गिरफ्तार

प्रियंका गांधी कल मप्र दौरे पर जाएंगी, जनसभा को करेंगी संबोधित

सतना: भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, मलबे में दबे कई लोग, 1 शव बरामद