B''day वाले दिन 10 वर्षीय बच्ची के साथ घटा हादसा, मामला जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 01:27 PM (IST)

बठिंडा : रामपुरा फूल में जन्मदिन वाले दिन 10 वर्षीय लड़की की मौत होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा फूल में बीती रात पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की (10) की सांप के काटने से मौत हो गई, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि गत दिन लड़की का जन्म दिन था और इसी दिन उसकी मौत हो गई।

जानकारी देते हुए लड़की के मामा कुलविंदर सिंह दुल्लेवाला ने बताया कि उनकी भतीजी हरसिमरन कौर पुत्री गुरजंट सिंह निवासी गांव लोपो बीती रात घर के आंगन में लेटी हुई थी। कूलर के नीचे ठंड लगने के बाद वह अपने बेडरूम में गई जहां बिस्तर पर पहले से ही एक सांप लेटा हुआ था। इसी बीच लड़की को सांप ने डस लिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे परिवारा वाले उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की को सांप ने 2 बार काटा था, जिससे वह बेहोश हो गई और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News