19 कत्ल और 50 लूट-फिरौती का आरोपी इस गैंगस्टर ग्रुप का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 05:19 PM (IST)

मलोट (जुनेजा): खतरनाक गैंगस्टार व मनप्रीत मन्ना सहित 19 से अधिक कत्ल के आरोपी व गैंगस्टर लांरेस बिशनोई का मुख्य कमांडर राजू बिसोडी का बीती रात मलोट अदालत ने पांच दिनो का पुलिस रिमांड दिया है। 2 दिसंबर 2019 को मलोट मे हुए मनप्रीत सिंह मन्ना के कत्ल के मामले मे पुछताछ के लिए राजू को पानीपत जेल से प्रोडेकशन रिमांड पर लेकर आई व बीती रात अदालत में पेश किया। 19 कत्लों सहित 50 से अधिक लूट-फिरौती की वारदातों के आरोपी 37 वर्षीय राजू ने 19 साल की आयु में ही 2004 में दिल्ली में पहली बार बैंक डकैती की। उसके बाद राजू ने पहला कत्ल अपने गांव में किया। जिसके बाद वह अनिल, संदीप, नरेश सेठी जैसे गैंगस्टरो के संपर्क में आकर जुर्म के रास्ते चला गया। साल 2002 में राजू रोहतक जिले के गांव में 6 भाईयो की हत्या मामले में भी शामिल था। 

2012 में उसने अनिल के कहने पर झज्जर जेल के बाहर पुलिस कस्टडी में 3 व्यक्तियों का कत्ल किया जहां 400 गोलियां चली। राजू विरूद्ध 19 हत्याओं सहित लूट, फिरौती व इरादा-ए-कत्ल सहित 50 से अधिक मामले दर्ज है। 2017 में जेल से बाहर आने पर वह विदेश में फरार हो गया व लांरेस बिशनोई गिरोह का मेन कमांडर बन गया था। दिसंबर 2019 में मलोट में  मनप्रीत सिंह मन्ना के कत्ल के कुछ देर बाद ही लांरेस के फेसबुक पेज पर इसकी जिम्मेदारी ली और कहा था कि यह अंकित की मौत का बदला है। 21 फरवरी में एसटीएफ दिल्ली की टीम ने राजू को थाईलैंड से गिरफ्तार किया था और आज मलोट पुलिस द्वारा उसका प्रोडकशन रिमांड हासिल करके अदालत मे पेश किया। जहां अदालत ने उसको 25 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News