IPL मैचों पर सट्टा लगाकर कर रहे थे मोटी कमाई, जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़े 3 बुकीज

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 02:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जालंधर पुलिस ने 3 बुकीज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी मोबाइल की दुकान की आड़ में सट्टे का धंधा करते थे। आरोपी आई.पी.एल. (IPL) मैचों के जरिए पैसे दुगने करने का झांसा देकर लोगों को अपने इस खेल में शामिल करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार शहनाई पैलेस के पास एक मोबाइल की दुकान की आड़ में आरोपी क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने का धंधा करते थे। इस दौरान आरोपी कई लोगों को मैच दौरान पैसे दुगने करने का लालच देकर मोटी कमाई कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तुरंत एक्शन लेते हुए उन्होंने तीन बुकीज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी IPL के सैमीफाइनल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

पूछताछ दौरान आरोपियों ने कई राज से पर्दा भी उठाया है। साथ ही कई अन्य बुकीज की भी जानकारी दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपी कब्जे में होंगे। पकड़े गए आरोपियों द्वारा और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News