जालंधर के नशा तस्कर ने ड्रग्स एक्सपोर्ट करने का ढूंढा नया तरीका, गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 05:49 PM (IST)

लुधियाना : नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि जालंधर के एक बड़े नशा तस्कर को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परगट सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू फेस-2 गढ़ा निवासी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपी कोरियर के जरिए विदेश में नशा सप्लाई करता था। पुलिस ने फिलहाल आरोपी खिलाफ साहनेवाल थाने में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।
कोरियर कंपनी के कर्मी ने बताया कि आरोपी पार्सल के जरिए न्यूजीलैंड में नशा सप्लाई करता था। जैसे ही उनके पास न्यूजीलैंड भेजने के लिए पार्सल आया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने पार्सल को एक्सरे मशीन से चेक किया तो पता चला कि पार्सल के अंदर कोई गैर-कानूनी चीज है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पार्सल को खोल कर देखा तो उसमें से 1 किलो अफीम बरामद हुई। SHO ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।