लुधियाना स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 09:20 PM (IST)

जैतो (रघुनंदन पराशर): यात्रियों को बिना टिकट यात्रा से रोकने के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने 25 फरवरी 2026 को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान “फोर्ट्रेस चेक” चलाया।

इस अभियान के दौरान कुल 829 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे ₹3,87,940 का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चला। इसमें करीब 20 टिकट जांच कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी शामिल रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे के राजस्व की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे विशेष जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News