Punjab : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज मामले में DSP के खिलाफ Action

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 07:51 PM (IST)

बरनाला: पंजाब सरकार ने बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी सतबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला काफी गरमा गया था, जिसके बाद सरकार ने संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया।

जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, जिनमें महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और लाठीचार्ज के दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी बरनाला सतबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। सरकार की इस कार्रवाई को मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, घटना को लेकर आगे की जांच भी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News