पार्किग में खड़े युवक के साथ सरेआम वारदात, एक आरोपी काबू

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 01:58 PM (IST)

लुधियाना (गौतम): सराभा नगर में डी जोन के बाहर पार्किग में खड़े युवक से तेजधार हथियार दिखा कर एक्टिवा छीन ली। इस संबंध में पता चलने पर कार्रवाई करते हुए थाना सराभा नगर की पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

आरोपियों की पहचान पुलिस कालोनी के रहने वाले विजय कुमार और भगत सिंह नगर के रहने वाले रणवीर सिंह उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में विजय कुमार ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा लेकर किप्स मार्किट में गया था, जब वापस डी जोन की पार्किग के पास खड़ा था तो तेजधार हथियारों से लैस दो युवक आए और उसे डरा धमका कर उसकी एक्टिवा व अन्य सामान छीन कर ले गए। जब उसने बचाव के लिए शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि काबू किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके दूसरे साथी को लेकर तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News