6 दिनों से पेट में मृत बच्चे के साथ एडमिट महिला, नॉर्मल डिलीवरी बोल डॉक्टर टाल रहे बात

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 12:20 PM (IST)

लुधियाना (राज) : सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड सैंटर की एक लापरवाही सामने आई है। इसमें एक महिला सात महीने के मृत बच्चे के साथ पिछले छह दिनों से अस्पताल के लेबर रूम में एडमिट है। महिला के पति का आरोप है कि जब तक बच्चा पेट से बाहर नहीं निकाला जाता, उसकी पत्नी पर खतरा बना हुआ है। उसकी पत्नी को इंफेक्शन हो सकता है या अन्य कोई परेशानी हो सकती है। वहीं, मदर एंड चाइल्ड के डॉक्टर अपनी लापरवाही छुपाने के लिए महिला की नार्मल डिलीवरी की बात कर रहे हैं।

जानकारी देते हुए गांव गिल के दलविंदर सिंह ने बताया कि वह लेबर का काम करता है। उसके एक बेटा है, जबकि उसकी पत्नी सपना कौर सात महीने की गर्भवती थी। वह कुछ दिनों पहले नवां शहर स्थित गांव में अपने मायके गई हुई थी। वहां पर बारिश के पानी में उसकी पत्नी का पैर फिसल गया था। जिसके बाद उसके पेट में परेशानी रहने लगी, जब उन्होंने नवां शहर के सिविल अस्पताल में दिखाया तो पता चला कि उसकी पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। इसलिए नवांशहर से उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया था।

दलविंदर का कहना है कि 11 अगस्त को उसकी पत्नी को लुधियाना एडमिट करवाया गया था। लेकिन, छह दिनों से उसकी पत्नी का ऑप्रेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकालने की बजाए, सिर्फ दवाईयां ही दी जा रही है। अगर वह किसी के साथ बात भी करते है तो स्टाफ या डॉक्टर उन्हें कुछ नहीं बताता। पेट में इतनी देर बच्चा होने के कारण उसकी पत्नी की जान का खतरा बना हुआ है। दलविंदर के भाई मिठ्ठू का कहना है कि अगर मरीज सपना कौर को कोई दिक्कत-परेशानी होती है तो उसके जिम्मेदार सिविल अस्पताल वाले होंगे।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Related News