CM चन्नी के बाद अब परगट सिंह ने खेली हॉकी, याद किए पुराने दिन
punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 01:40 PM (IST)

जालंधर: बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हॉकी खेलने के बाद आज पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह ने जालंधर में खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली। हॉकी के मैदान में परगट सिंह का वही हुनर देखने को मिला, जो खिलाड़ी होने के समय पर मिलता था।
छोटी उम्र के खिलाड़ी खेल मंत्री परगट सिंह को खेलता देख कर बेहद उत्साहित हुए और उन्होंने अपने समय के महान खिलाड़ी रहे परगट सिंह के साथ सेल्फी भी ली। परगट सिंह ने
लायलपुर खालसा कॉलेज को हॉकी के ऐस्टोटरफ के लिए 5 लाख रुपए और जी.एस. बोधी क्लब को 2लाख रुपए देने का भी ऐलान किया। प्रगट सिंह ने फेसबुक पर तस्वीरें सांझी की हैं।
तस्वीरे सांझी करते हुए प्रगट सिंह ने लिखा कि लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में बाबा जी.एस. बोधी सिक्स-ए-साइड वैटरन हॉकी लीग में शिरकत कर बहुत खुशी हुई जहां उन्हें अपनी शैक्षिक संस्था को सजदा करने का मौका मिला वहीं हॉकी खेल को बढावा देने वाले प्रशिक्षक जी.एस बोधी की याद में लीग के पुराने खिलाड़ियों को खेलते देख कर खुशी हुई।
उन्होंने कहा की खेल हमारे समाज का अटूट अंग है इसके साथ सिर्फ बचपन या जवानी के दिनों में ही नहीं, बल्कि सारी उम्र जुड़े रहना चाहिए। हॉकी फील्ड में स्टिक हाथ में पकड़ कर जो खुशी महसूस होती है, वह शब्दों में नहीं बयान नहीं की जा सकती। उन्हें खुशी है कि पूर्व खिलाड़ी आज भी खेल मैदान के साथ जुड़े हुए हैं यही भावना ही पंजाब को आगे ले कर जायेगी। पंजाब को फिर खुशहाल देखने का सपना लेने वाले हर पंजाबी को इसी तरह अपने-अपने क्षेत्र में आगे आना होगा।
यह भी बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते दिन मोहाली हॉकी स्टेडियम में गोलकीपर बन कर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रभजोत सिंह के शॉर्ट रोके थे। इसके साथ ही उन्होंने मोहाली हॉकी स्टेडियम में प्रशिक्षण कर रही महिला खिलाड़ियों के साथ फोटोशूट भी करवाया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here