किसान आंदोलन: केंद्र खिलाफ पंजाब कांग्रेस के सभी सांसद कल जंतर-मंतर पर देंगे धरना

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 12:40 PM (IST)

नई दिल्ली/पंजाब: केंद्र के कृषि कानूनों खिलाफ किसान जत्थेबंदियों और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले लगभग तीन महीनों से किसानों द्वारा जारी प्रदर्शन दिल्ली में अब केंद्र सरकार के खिलाफ उबल रहा है। अब इसी कड़ी में पंजाब के कांग्रेस सांसदों की तरफ से भी किसानों के हक के लिए कल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मिली जानकारी मुताबिक पंजाब कांग्रेस के सभी 8 सांसद कल जंतर-मंतर पर अपना धरना प्रदर्शन करेंगे। 

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा तेजी से आक्रमक हो रहा है। इस आंदोलन के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बीते दिन भी किसान जत्थबंदियों और केंद्र के बीच पांचवें दौर की बैठक बेनतीजा रही थी। बैठक के दौरान किसानों ने कल भी साइलेंट प्रोटेस्ट के जरिए अपना विरोध जताया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News