SAD संयुक्त का वफद मिला अमित शाह को, सामने रखी मांगें
punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 06:22 PM (IST)

संगरूर (सिंगला): शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का वफद पार्टी प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा का नेतृत्व में जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई, सिख मसले, पंजाब की बेहतरी और किसानों के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को मिला। वफद में उनके साथ पूर्व जस्टिस निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, पूर्व वित्त मंत्री पंजाब परमिन्दर सिंह ढींडसा, पूर्व विधायक सुखविन्दर सिंह औलख, रणजीत सिंह तलवंडी, सुखवंत सिंह सरायो और भाजपा के सीनियर नेता गजेंदर शेखावत भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ेंः शहर में कर्फ्यू के बावजूद चोर दे रहे वारदातों को अंजाम, सवालों के घेरे में पुलिस
इस मौके ढींडसा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) एक पंथक पार्टी है, जो पंथ के मसलों की डटकर पैरवायी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गंभीर संकट में से गुजर रहा है और कर्जे के भार नीचे दबा पड़ा है। उन्होंने कहा कि सिखों के बहुत से मसले ऐसे हैं, जिनको हल करवाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर यह समय न संभाला और संकट समय पर सही ढंग के साथ आवाज बुलंद न की तो आने वाली पीढ़ियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि पंथ और पंजाब के मसलों को हल करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सांझ बनी है। ढींडसा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई जल्द करने समेत अन्य मसलों को हल करने का भरोसा दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here