Amritpal का एक और Gunman गिरफ्तार, लगाया गया NSA
punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 11:22 AM (IST)

पंजाब डेस्कः अमृतपाल के एक और गनमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गनमैन की पहचान वरिंदर जौहल के रूप में हुई है, जो पट्टी के गांव जोड़ सिंह वाला का रहने वाला है। वरिंदर जौहल पर भी एन.एस.ए. लगाया गया है, जिसे असम के डिब्रुगढ़ जेल में भेजा गया है।
बता दें कि इससे पहले खन्ना पुलिस ने अमृतपाल के गनमैन को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान तेजिंद्र सिंह उर्फ गोरखा बाबा के रूप में हुई थी, जो थाना मलौद के गांव मांगेवाल का रहने वाला है। बताया जा रहा है वह अक्सर अमृतपाल के साथ ही रहता था और अजनाला कांड में भी नामजद बताया जा रहा है।