Jalandhar : हैरोइन सप्लाई करने के लिए ग्राहकों की कर रहे थे तलाश, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:00 PM (IST)

जालंधर (महेश): हैरोइन सप्लाई करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे 2 तस्करों को थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों जे.सी. रिजार्ट के नजदीक पैदल आ रहे थे। उन्होंने गश्त कर रही पुलिस पार्टी को देखते ही हाथ में पकड़े हुए मोमी लिफाफे को जमीन पर फैंक दिया।

थाना रामा मंडी के एस.आई. सुखदेव ने साथी कर्मचारियों की मदद से उन्हें काबू कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम गगनदीप उर्फ गगन पुत्र नंद किशोर निवासी 376/4 गुरू नानकपुरा वैस्ट जालंधर तथा नवीन कुमार उर्फ रिंकू पुत्र देव राज निवासी बी-11/86 न्यू आंबेडकर नगर थाना रामा मंडी जालंधर बताया। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस पार्टी को 7 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

एस.एच.ओ. जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 44 नंबर एफ.आई.आर.दर्ज की गई है। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है तांकि उनसे और पूछताछ की जा सके। पुलिस उनके साथ नशे के गैर कानूनी कारोबार से जुड़े हुए और लोगों का भी पता लगा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News