Jalandhar : माडल टाऊन इलाके में हंगामा, 2 पक्षों में हुई हाथापाई, जमकर चले लात घूंसे

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 09:32 PM (IST)

जालंधर: मॉडल टाऊन स्थित स्पोर्ट मास्टर की दुकान में दो पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर एसपी आकर्षि जैन सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान कुछ नौजवानों का पुलिस के साथ विवाद हो गया, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पर हाथ उठाने को लेकर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। 

मामले की जानकारी देते हुए सुखदीप ने बताया कि उसने दुकान को किराए पर लिया हुआ है। दुकानदार ने बताया कि आधी दुकान के मालिक अमरीक सिंह है और आधी दुकान दूसरे मालिक संजय के पास मौजूद व्यक्ति की है। झगड़े का कारण दुकान है। पीड़ित ने कहा कि वह 2 साल से इस जगह पर काम कर रहा है और उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी उसके पास है, लेकिन उसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा दुकान में घुसकर हमला किया गया। दूसरे पक्ष द्वारा दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई और उन्हें दुकान से बाहर निकालने के लिए कहा गया। पीड़ित ने बताया कि 10 से 15 नौजवान उसकी दुकान पर आए और उन्होंने आते ही उनके दोस्तों और भाईयों पर हमला करना शुरू कर दिया। व्यक्ति का आरोप है कि उसने बैठकर मामला सुलझाने के लिए अपील भी की थी, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। 

पीड़ित ने कहा कि उसे डर है कि अगर वह बाहर किसी काम के सिलसिले में जा रहा हो तो उसे पर कभी भी हमला हो सकता है। इस घटना को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मुख्य पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि दुकान पर नौजवानों द्वारा हमले की सूचना मिली थी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News