Jalandhar : चोरियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 10:49 AM (IST)
जालंधर (महेश): नशे की पूर्ति के लिए चोरियों करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनके कब्जे से चोरी की 4 एक्टिवा (2 नंबरी और 2 बिना नंबरी) बरामद की गई हैं जो कि उन्होंने कपूरथला रोड पर स्थित जम्मू अस्पताल के बाहर से चोरी की थीं और उन्हें आगे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।
थाना रामा मंडी प्रमुख इंस्पैक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. सुरजीत सिंह द्वारा साथी कर्मचारियों की मदद से पहले 2 आरोपियों अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र कुलदीप सिंह निवासी नजदीक लंबू बाबे की जगह एकता नगर चौगिट्टी जालंधर तथा कर्ण गिल उर्फ कर्ण पुत्र शाम लाल निवासी ई.एफ.-228 ब्रहम नगर मंडी फैंटनगंज थाना डिवीजन नंबर-3 जालंधर को सूर्या एन्क्लेव अंडर ब्रिज से काबू किया था। दोनों बिना नंबरी एक्टिवा पर आ रहे थे।
पुलिस पार्टी को देखकर उन्होंने रास्ता बदल कर खिसकने की कोशिश की लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया और पूछताछ में उन्होंने अपने गिरोह के साथ जुड़े 5 और लोगों के नाम बताए, जिन्हें पुलिस ने उनकी निशानदेही पर काबू कर लिया। उनकी पहचान मोहित पुत्र राज कुमार, अमित पुत्र कश्मीरी लाल, कर्मजीत उर्फ मुन्ना पुत्र परमजीत, मनीश कुमार पुत्र आजाद कुमार तथा कमल पुत्र सोम नाथ सभी निवासी एकता नगर चौगिट्टी जालंधर के रूप में हुई है। इन पांचों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 3 एक्टिवा बरामद की हैं।
इंस्पैक्टर जसपाल सिंह ने कहा कि इन सभी के खिलाफ धारा 303(2),3(5) तथा 192 बी.एन.एस. के तहत 42 नंबर एफ.आई.आर. थाना रामा मंडी में दर्ज की गई है। आरोपियों का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद माननीय जज साहिब के आदेशों पर आज उन्हें सैंट्रल जेल कपूरथला में बंद करवा दिया गया है। आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड भी चैक किया जा रहा है। पता चला है कि कर्ण गिल के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

