अमृतसर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 6 महीने तक...

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 05:38 PM (IST)

अमृतसर (इंदरजीत): अमृतसर इंटरनेशनल श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर चल रहा ब्यूटीफिकेशन और कंस्ट्रक्शन का काम अगले 6 महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान कोई भी फ्लाइट रद्द नहीं की जाएगी और यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यह काम 27 सितंबर, 2026 तक चलेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह और सीनियर मैनेजर निधि वर्मा ने बताया कि यह कंस्ट्रक्शन का काम पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह काम दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर टाइमिंग में कोई बदलाव होता है, तो यात्रियों को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक एयरलाइन कंपनियों का स्टाफ यात्रियों के संपर्क में रहेगा और उन्हें फ्लाइट की टाइमिंग और नियमों के मुताबिक होने वाली देरी के बारे में अपडेट करता रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News