Golden Temple नजदीक Blast करने वाले आरोपियों की पहली तस्वीर आई सामने

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 12:08 PM (IST)

अमृतसर: श्री दरबार साहिब नजदीक देर रात हुए धमाके के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आरोपियों की तस्वीरें जारी की गई है। 

तस्वीरें जारी करते हुए शिरोमणि कमेटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि श्री गुरु रामदास जी निवास के पीछे स्ट्रीट में गत रात करीब 12.10 पर धमाका हुआ। सेवादारों ने घटनास्थल की सी.सी.टी.वी. खंगाली, जिसके बाद उसकी पहचान कर आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 5 दिनों में श्री दरबार साहिब नजदीक धमाका होने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले शनिवार रात और सोमवार सुबह हेरिटेज स्ट्रीट नजदीक 2 धमाके हुए थे। उधर इस संबंधित डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी देते हुए मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News