Amritsar : नशा मुक्त पंजाब के दावों की खुली पोल! नशे में धुत युवक का वीडियो वायरल
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 11:37 PM (IST)
अमृतसर : एक तरफ पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।
आज अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट, जिसे Sri Harmandir Sahib जाने वाला मुख्य रास्ता माना जाता है और जहां से हर रोज लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं, वहां एक युवक नशे की हालत में लड़खड़ाता दिखाई दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो सामने आने के बाद पंजाब सरकार की “नशा मुक्त पंजाब” मुहिम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि धार्मिक और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में भी नशेड़ी खुलेआम घूम रहे हैं, तो सरकार के दावे कितने सही हैं, यह सोचने वाली बात है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि हेरिटेज स्ट्रीट जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में निगरानी और सख्त की जाए ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सामने पंजाब की छवि खराब न हो।


