अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, 85 लाख के 400 चोरी हुए मोबाइल बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 05:25 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी और गुम हुए करीब 85 लाख रुपए कीमत के 400 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इन मोबाइल फोन को अब उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए है।

जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन में 13 आईफोन और 387 अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइल फोन को साइबर सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर विशेष अभियान के तहत बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर करीब 300 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिलाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News