अमृतसर के ''साइको किलर'' का UP में Encounter, आखिर पूर्व फौजी से कैसे हत्यारा बना आरोपी

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 01:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमृतसर के साइको किलर की उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले एनकाउंटर के दौरान मारे जाने की खबर सामने आई है। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले 45 साल के गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसने 26 घंटे में 3 लोगों की बेवजह गोलियां मारकर हत्या की थी। इन तीनों वारदातों को उसने चलती ट्रेन और अस्पताल में अंजाम दिया था। खबर मिली है कि 2021 में उसे फौज से बर्खास्त कर दिया गया था। 

जानकारी के अनुसार 10 मई को उसने 34 साल के युवक की पैसेंजर ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने 10-11 मई की रात 2 बजे के करीब जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक और यात्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं अगले दिन 11 मई को सुबह उसने एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को गोली मार दी थी। इन तीनों वारदातों में आरोपी ने लोगों की कनपटी में गोली मारी था। 

इसके बाद अस्पताल में मौजूद लोगों द्वारा उसे मौके से काबू कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे 2021 में उसे फौज से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह बिहार नौकरी करने के लिए आया था पर यहां भी शराब की लत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ट्रेन में भी हत्या की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा उसे क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था यहां आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन फायरिंग कर भागमे की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

     


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News