Amritsar के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची भगदड़
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 11:46 AM (IST)
अमृतसर: अमृतसर के करीब एक दर्जन नामी और प्रसिद्ध स्कूलों को आज सुबह धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में स्कूल परिसरों की व्यापक जांच की जा रही है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। अब तक की गई जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर संभव सावधानी बरती जा रही है। सूत्रों के अनुसार सभी स्कूलों को एक जैसा ईमेल भेजे जाने की जानकारी मिली है, जिस कारण इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है।

