रंगला पंजाब बनाने के उद्देश्य से विरासती मेले व त्यौहार मनाए जाएंगे : अनमोल गगन मान
punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 07:03 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर विरासती मेले व त्यौहारों की शुरूआत होगी। एक बयान में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने उक्त बड़ी घोषणा की है। अनमोल गगन मान ने कहा है कि प्रदेश की विरासत और संस्कृति को देश-विदेश तक पहचान दिला पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में यह पहल की जा रही है।
अनमोल गगन मान ने कहा कि इस साल में राज्य में 22 मेले आयोजित किए जाएंगे और इस तरह से विरासती मेले और त्यौहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर व कपूरथला में हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा लुधियाना, बठिंडा, पटियाला सहित कई जिलों में होल्ला-मोहल्ला आयोजित किया जाएगा।