Vigilance का एक और Action, रिश्वतखोरी के मामले में SHO रंगे हाथों गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2023 - 10:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : रिश्वतखोरी के मामले में आज फरीदकोट के डी.एस.पी. की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में विजीलैंस की एक और कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मुक्तसर साहिब के किलियांवाले थाने में तैनात एस.एच.ओ. को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एस.एच.ओ. इकबाल सिंह को 10 रुपए की रकम सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
उक्त एस.एच.ओ. को शिकायतकर्ता भीम सिंह निवासी सिरसा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता भीम सिंह का कहना है कि उक्त एस.एच.ओ. ने उसके लड़के के खिलाफ दायर झूठी शिकायत को खारिज करने के बदले में 20 हजार रुपए की मांग की थी, जिसका सौदा 15000 रुपए में तय हुआ था। जिसके बाद उक्त एस.एच.ओ. को 10000 रुपए की रकम लेते रंगे हाथों काबू किया है।