एक और कांग्रेसी विधायक विजीलैंस की राडार पर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 07:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : गुरदासपुर से कांग्रेसी विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने उक्त विधायक पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विजीलैंस ने विधायक वरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा बैंक खातों व लाकरों का रिकार्ड मांगा है। बता दें कि वरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा गुरदासपुर से कांग्रेस के विधायक हैं और विजीलैंस द्वारा इससे पहले भी कई कांग्रेसी मंत्रियों व विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब पाहड़ा के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक पाहड़ा के साथ साथ 8 अन्य लोगों को भी निशाने पर लिया गया है, जिनमें पाहड़ा के करीबी शामिल हैं।
वहीं दूसरी तरफ विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। उन्हें किसी भी जांच का कोई डर नहीं है। वह हर तरह की जांच का विजीलैंस को सहयोग करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here