किसानों के संघर्ष दौरान जिला बरनाला के एक और किसान की हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 05:50 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): जिला बरनाला के एक अन्य किसान की किसानों के चल रहे संघर्ष दौरान मौत हो गई। जिला बरनाला में आधी दर्जन से अधिक किसानों की धरने प्रर्दशनों द्वारा मौत हो चुकी है। किसान यूनियन उगराहां द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह शैंटी के घर के आगे धरना दिया जा रहा है। 

इस दौरान कुछ किसान अलग बैठकर बैठक कर रहे थे तो गांव गुरमां के किसान सुखदेव सिंह 65 वर्ष जोकि सेवा मुक्त अध्यापक थे वह बैठक की कार्रवाई लिख रहे थे। बैठक की कार्रवाई लिखते लिखते ही उनको अचानक दिल का दौरा पड़ गया व मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथी उनक ी मृतक देह को सिविल अस्पताल ले आए व सिविल अस्पताल की मोसचरी में रख दिया। किसान की मौत के बाद किसानो का गुस्सा ओर बढ़ गया। 

उन्होंने मौके पर प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की व प्रशासन से मांग की कि मृतक किसान को 10 लाख रूपए का मुआवजा व परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी व यदि उस के सिर कर्जा है तो पूरा कर्जा माफ करने की मांग की। जब तक यह मांगे नहीं मानी जाती तब तक मृतक का ससंकार नहीं किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही डी एस पी लखबीर टिवाना ,थाना सिटी के इंचार्ज लखविन्द्र सिंह भारी पुलिस फोर्स लेकर मोके पर पहुंच गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News