शहर के विवादित डाक्टर का पड़ने वाला है एक और नया पंगा, जानें

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 08:16 PM (IST)

जालंधरः जालंधर के विवादित डाक्टर यानी रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल के डा. जौहल का एक और नया पंगा पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि उक्त डाक्टर द्वारा अवैध कंस्ट्रक्शन का काम लगातार जारी है और डाक्टर पर निगम अधिकारियों को धमकाने के आरोप भी लगे हैं। विवादों में रहने वाले डॉक्टर ने नगर निगम के साथ मिलकर रामामंडी में दो अवैध शोरूम और चार दुकानें खड़ी कर दी हैं। इन अवैध निर्माण में नियमों की उल्लंघना की गई है। वहीं दूसरी तरफ डाक्टर की ऊंची पहुंच होने के कारण निगम के निचले अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। नगर निगम द्वारा उक्त डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। अब उक्त डाक्टर के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News