दहेज की बलि चढ़ी एक और गर्भवती महिला, बेरहमी से किया कत्ल
punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 10:55 AM (IST)

अमृतसर (जशन): 8 महीने की गर्भवती महिला की दहेज के खातिर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष के चार सदस्यों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रघू राज महाजन, राकेश कुमार महाजन, शामा महाजन, ममता महाजन निवासी न्यू महिंदरा कालोनी मोहकमपुरा के तौर पर हुई है।
गीता बेदी ने बताया कि उसकी बेटी पायल का विवाह रघू राज महाजन के साथ पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लग गए। इस दौरान वह उसे काफी परेशान करते थे। इसके चलते पायल के ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। बाद में उनका राजीनामा करवाया गया और पायल फिर से अपने ससुराल में रहने लगी। वह 8 महीने की गर्भवती थी, पर बीते दिनों इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसे करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here