चंडीगढ़ के मुख्य पर्यटन स्थलों पर घूमना फिरना हुआ आसान, प्ले स्टोर पर मुहैया हुई यह ऐप

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 04:15 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंदर): शहर में सैर-सपाटे को उत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग ने एक मोबाइल एप बनाई थी, जिसको अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इस एप में शहर के 6 मुख्य पर्यटन स्थलों के लिए टिकट बुक करने का प्रबंध कर दिया गया है। इनमें से सुखना लेक में बोटिंग, रॉक गार्डन और आर्किटेक्ट म्यूजियम के लिए लोगों को पैसे अदा करने पड़ेंगे और अन्य तीन स्थानों के लिए टिकट मुफ्त रखी गई है। प्ले स्टोर पर चंडीगढ़ टूरिज्म के नाम पर इस एप को सर्च कर डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ाया कदम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

10 फरवरी को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इस मोबाइल एप को लांच किया था। इस एप को पर्यटन विभाग की तरफ से सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ आई.टी. इन चंडीगढ़ (स्पीक) के साथ मिल कर बनाया गया है। यह एंड्रॉयड और आई.ओ.एस. पर काम करेगी। गृह और सैर-सपाटा विभाग के सचिव नितिन यादव के अनुसार अब तक रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना लेक में बोटिंग और अन्य स्थानों की टिकट के लिए लोगों को लाईन में लगना पड़ता था। कई जगह काउन्टर कम होने के कारण लोगों को काफी समय इंतजार भी करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए ही यह एप बनाई गई है।

यह भी पढ़ें : टायर पैंचर लगाते हुए जबरदस्त हादसा, बाल-बाल बचा दुकानदार

मोबाइल एप के द्वारा शहर की लगभग सभी पर्यटन स्थानों, जिनमें सुखना झील पर बोटिंग, रॉक गार्डन और अन्य स्थान शामिल हैं, उनकी टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। ऐप पर सैर-सपाटा स्थानों के खुलने और बंद होने के समय की भी जानकारी दी गई है। इन स्थानों तक पहुंचने के लिए मैप का लिंक भी दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News