सेना ने पंजाब से पकड़ा 'पाकिस्तानी जासूस', बाजार में बैठ...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 11:54 AM (IST)

बठिंडा : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोग सहमे हुए हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने बठिंडा से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसे बठिंडा छावनी से खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।    

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है जो बठिंडा में 10 वर्षों से मोची का काम कर रहा था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी उसे हनी ट्रैप में फंसा कर फौज की जानकारी हासिल कर रही थी। इसके बाद उसे भारतीय सेना की खुफिया विंग ने गिरफ्तार किया है।   

सेना की खुफिया विंग ने पूछताछ के बाद आरोपी को थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। उस पर आरोप हैं कि वह पाकिस्तानी लड़की से बात करता था और उसे फौज की खुफिया जानकारी सांझा कर रहा था। फौज ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो 2023 की व्हाट्सएप चैट मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News