जानिया चाहल गांव में 500 फुट दरार, पानी में जाकर दरार को भरने में जुटे सेना के जवान

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 01:16 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब सरकार की नजरें जिला जालंधर में पड़ते जानिया चाहल गांव की तरफ टिकी हुई हैं, जहां पर सतलुज नदी के धुस्सी बांध में 500 फुट से बड़ी दरार आई हुई है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि जानिया चाहल गांव में सबसे बड़ी 500 फुट दरार को भरने की जिम्मेदारी भारतीय सेना के जवानों ने संभाल ली है। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार इस कार्य पर पैनी नजर रख कर चल रही है तथा सेना के साथ पूरा तालमेल बैठाकर प्रशासन द्वारा काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दरार को भरने के लिए सेना के जवानों ने अभी तक सराहनीय भूमिका अदा की है। प्रशासन ने सेना के जवानों को रेत की बोरियां उपलब्ध करवा दी हैं। 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सतलुज दरिया का पानी गांवों में तेजी से इसलिए आ गया था, क्योंकि सबसे बड़ी दरार नदी के अंदर आई थी। सेना के जवान स्वयं पानी में जाकर दरार को भरने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सेना के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक संकट के समय सेना के जवानों ने मानवता की सेवा का कार्य किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News