पुलिस को मिली कामयाबी, पिस्टल व कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 09:29 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 पिस्तौल, 8 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने माननीय अदालत से रिमांड प्राप्त कर अगली पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने निशान सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी खक्ख, गुरप्रीत सिंह पुत्र देसा सिंह निवासी सरली कलां नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी तलाशी लेकर पुलिस पार्टी ने 32 बोर 1 पिस्तौल, 30 बोर 1 पिस्तौल, 8 कारतूस बरामद किए। अजमेर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी खक्ख नामक एक आरोपी मौके से फरार नजर आया, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। केस दर्ज करने के बाद सब इंस्पैक्टर बलदेव सिंह ने इस मामले की अगली जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News