RSS कार्यालय की सुरक्षा में तैनात ASI की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:21 AM (IST)

पठानकोट: स्थानीय आर.एस.एस. कार्यालय की सुरक्षा में लगे एक ए.एस.आई. की गोली चलने से मौत हो गई। उक्त कार्यालय में जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो सुरक्षा में तैनात एक अन्य कर्मी गेट पर पहुंचा। उसने देखा कि ए.एस.आई. बेहोशी की हालत में था जिसकी सूचना उसने डिवीजन नं. 1 में दी। इसके बाद डी.एस.पी. सिटी लखविन्द्र सिंह रंधावा एवं एस.एच.ओ. मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत ए.एस.आई. को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ए.एस.आई. की पहचान अशोक कुमार निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here