ए.टी.एम. लूटने में चोर हुए नाकाम, सी.सी.टी.वी. में हुए कैद

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 12:39 PM (IST)

गुरदासपुर (गुरप्रीत): गत रात्रि जिले के कस्बा डेरा बाबा नानक में अज्ञात चोरों द्वारा पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रांच के नजदीक स्थित के ए.टी.एम. को लूटने की कोशिश की। इस संबंध में जब बैंक अधिकारियों को इसका पता चला तो उन्होंने तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी। बैंक अधिकारियों द्वारा ए.टी.एम. की जांच करने पर पता चला लुटेरे ए.टी.एम. लूटने में नाकाम रहे और कैश सही सलामत है। 

जानकारी अनुसार ए.टी.एम के साथ-साथ सी.सी.टी.वी कैमरे को भी तोड़ा गया। कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हो गई है। अधिकारियों ने कैमरे की फुटेज पुलिस को दी है।
दूसरी तरफ डेरा बाबा नानक पुलिस थाना के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि उनके द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News