माता रानी के जागरण दौरान शरारती तत्वों ने की पवित्र ज्योति बुझाने की कोशिश
punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 12:15 PM (IST)
जालंधर: पंजाब के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीते दिनों जालंधर में माता रानी के जागरण के दौरान कृपाण और अन्य हथियारों से लैस कुछ शरारती तत्वों ने पवित्र ज्योति को बुझाने की कोशिश की। यह घटना न्यू गुरु नानक नगर में हुई, जहां मुकेश कुमार और सोनू नाम के एक शख्स के घर में जगराता हो रहा था। रविवार को हमले का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिससे हिंदू समाज में काफी आक्रोश है।
इस घटना के बाद पूर्व सी.पी.ए. और बीजेपी के वरिष्ठ नेता के.डी. भंडारी और जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ पीड़ितों के घर पहुंचे और पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर थाना नंबर-1 के प्रभारी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। भंडारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति नशे में थे और महामाई की पवित्र ज्योति पर भी तलवार से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का घिनौना काम माफी काबिल नहीं है और पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, घर में घुसकर मारपीट करने, महिला को धमकाने और उनके साथ मारपीट करने आदि की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

