जेल में बंद कैदी पर हमला, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 06:36 PM (IST)

तरनतारन: सब-जेल पट्टी के अंदर कैदियों द्वारा दूसरे कैदी के साथ मारपीट करने और जेल का माहौल खराब करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद थाना सिटी इलाके की पुलिस ने कार्रवाई की है चार बंदियों को नामजद कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सुबह 10:30 बजे सब-जेल पट्टी में कैदी दिलबाग सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी साबरा जेल में मौजूद था तो कैदी सुखबीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी बरवाला, अर्शदीप सिंह पुत्र राज सिंह निवासी कलसियां ​​क्लान, कमल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी झुग्गियां कालू और अजय पुत्र मुख्तार सिंह निवासी किरतोवाल की तरफ से हमला किया गया और उसकी मारपीट भी की गई। इस हमले के दौरान जेल का माहौल बिगड़ गया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले को शांत कराया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी पट्टी के ए.एस.आई टेक राम ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के बयानों के मुताबिक हमला करने वाले चारों हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News