कनाडा में अमृतसर के युवक के घर पर हमला, 3 गाड़ियों को लगाई आग
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:28 AM (IST)
अमृतसर (रमन): कनाडा के प्रांत ओंटारियो में अमृतसर से संबंध रखने वाले एक युवक के घर और गाड़ियों को निशाना बनाकर आगजनी की घटना सामने आई है।
3 गाड़ियों को लगाई आग
जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को आग लगा दी, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, समय रहते घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। पीड़ित युवक पिछले करीब छह साल से अपनी बहन के साथ इस घर में रह रहा था।
मौके पर लगाए “गो बैक” के नारे
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मौके पर “गो बैक” के नारे भी लगाए, जिससे इस घटना को नफरती हमले के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

