झगड़ा निपटाने गई पुलिस पार्टी पर हमला, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 12:18 PM (IST)

बठिंडा (विजय): गत देर रात्रि जनता नगर में 2 पक्षों के बीच चल रहे झगड़े को निपटाने के लिए पहुंची पी.सी.आर. की पुलिस टीम पर एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया जिससे टीम में शामिल एक ए.एस.आई. रूप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

थाना कैनाल पुलिस ने इस संबंध में आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोपों में केस दर्ज करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जनता नगर गली नं. 1 से एक व्यक्ति सूरज कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ लोग हथियार लेकर उस पर हमला करने की फिराक में हैं। सूचना मिलने पर परसराम नगर में तैनात पी.सी.आर. कर्मी ए.एस.आई. रूप सिंह अन्य मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंचे। 

इस मौके पर एक पक्ष के आकाश कुमार विक्की व आधा दर्जन लोगों ने ईंट-पत्थरों व तेजधार हथियारों से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया जिससे ए.एस.आई. रूप सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज करके 4 को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News