Jalandhar: घर पर तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला, इलाके में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 12:33 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर में सरेआम गुंडागर्दी का तांडव देखा गया। युवकों ने घर पर तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से हमला किया। मामला घास मंडी के नजदीक गुरु संत नगर का है, जहां पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर युवकों ने घर में घुसकर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। बताया जा रहा है कि, आरोपियों युवकों ने एक दिन पहले भी पीड़ित के घर पर हमला किया गया था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना 5 की पुलिस को दी थी। इसके बावजूद युवकों ने शुक्रवार को फिर से तेजधार हथियारों से घर पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है। 

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील ने बताया कि साहिल नामक युवक के साथ पैसों का लेन-देन था। उसने 40 हजार रुपए साहिल को वापिस कर दिए थे और 20 हजार रुपए बकाया रह गया था। पीड़ित सुनील बताया कि,  उसने शुक्रवार को वह पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था।  लोन करवा कर अपना घर लेना था और राजिस्ट्री करवाने के लिए 60 हजार रुपए साहिल से लिए थे। साहिल ने कहा कि उसने घर नहीं लेना उसके पैसे वापिस कर दो। पीड़ित सुनील ने बताया कि, उनके द्वारा लोन करवाया गया था और बाद में साहिल की माता ने लोन से मना कर दिया।

इस मामले को लेकर वीरवार को 2 से 3 महिलाए उनके साथ आई और कहा कि कि पैसे शुक्रवार को दे देना और वह घर का कुछ सामान उठाकर ले गई। जब वह घर से फ्रिज और कूलर उठाने लगे तो विवाद हो गया। पीड़ित सुनील ने बताया कि, उसके पास वीरवार को हुए लड़ाई-झगड़े की वीडियो भी है। देर रात शुक्रवार को फिर से युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। पीड़ित सुनील ने बताया कि वीरवार को हुए लड़ाई झगड़े की शिकायत थाना 5 की पुलिस को दी थी और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 7-8 युवकों ने देर रात दोबारा उसके घर पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है और उक्त युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News