भाई निर्मल सिंह की मौत से पहले की ऑडियो हुई वायरल, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 12:07 PM (IST)

जालंधर: कोरोना वायरस से पीड़ित स्व. रागी भाई निर्मल सिंह खालसा द्वारा अपनी मौत से पहले अपने बेटे को फोन करने वाली एक ऑडियो वायरल हो गई है। इस ऑडियो के अनुसार भाई निर्मल सिंह ने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के इलाज के प्रंबंधों के बारे में बताया है। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की लापरवाही की बात की है।

जानकारी के अनुसार भाई निर्मल सिंह ने अपनी मौत से मिनट पहले अपने बेटे को फोन किया था। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों के बारे में बताते हुए कहा था कि जिस वार्ड में उन्हें रखा गया है, उसकी हालत बहुत खराब है। सफाई का भी कोई उचित प्रबंध नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि घंटों के बाद भी उनका उपचार शुरू नहीं किया गया। ऑडियो के अनुसार उन्होंने अपने पिता और पत्नी से भी बात की थी। निर्मल सिंह ने अपने परिवार से एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भी कहा। इसके बाद अमतेश्वर सिंह ने आइसोलेशन वॉर्ड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को निर्मल सिंह का तुरंत इलाज करने के लिए कहा। इस पर डॉक्टर ने कहा कि उनका इलाज जारी है।

आइसोलेशन वॉर्ड देखकर आया हूं, सब कुछ ठीक है: सोनी 
इस मामले में जानकारी देते हुए मेडिकल शिक्षा मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि वह खुद आइसोलेशन वार्ड देख कर आए हैं और ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टाफ अपना काम बखूबी कर रहा है। वह मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दे रहे हैं।

सीनियर डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड नहीं जाते 
कोरोना वायरस का खौफ इतना बढ़ गया है कि आइसोलेशन वार्ड में सीनियर डॉक्टर जा ही नहीं रहे। सिर्फ जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को अंदर भेजा जा रहा है। यह आरोप श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ गत शुक्रवार को लगा भी चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News